झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

ब्राह्मण एकत्रीकरण समूह की बैठक अटल सामुदायिक भवन ईस्ट प्लांट बस्ती बर्मा माइंस जमशेदपुर में हुई

ब्राह्मण एकत्रीकरण समूह की बैठक अटल सामुदायिक भवन ईस्ट प्लांट बस्ती बर्मा माइंस जमशेदपुर में हुई

बैठक की अध्यक्षता राजेश कुमार झा ने की बैठक में मुख्य रूप से श्री परशुराम जयंती समारोह आयोजित करने और रूप रेखा, जगह और अतिथियों पर चर्चा हुई अप्पू तिवारी और डी डी त्रिपाठी ने परशुराम जयंती समारोह को भव्य और आर्कषक करने के साथ साथ मुहल्ला मुंहल्ला में ब्राह्मणों के बीच पत्रक सह आमंत्रण पत्र भेजने का सलाह के साथ बैठक भी आयोजित करने का सलाह और विचार दिया
अनिल पांडेय सोनारी और हरे राम झा ने ब्राह्मणों के बीच सतत जन जागरण और एकत्रिकरण पर अभियान चलाने पर बल दिया और एक संतुलित और क्षेत्र वार समिति भी बनाने का सलाह दिया जिससे प्रचार प्रसार और समुचित व्यवस्था को मूर्त रुप देने में सहायक हो सके
अशोक मिश्र और पवन उपाध्याय ने इस आयोजन को व्यापक स्तर पर करने और कार्यक्रम में श्री परशुराम जी के जीवनी और ब्राम्हण पर आधारित झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो जो नए युवा पीढ़ी और छात्र को प्रेरणा दायक हो सके। प्रदीप कुमार झा और राजेश रंजन अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कोल्हान प्रमंडल सहित झारखंड के ब्राह्मण विद्वान और प्रतिष्ठित शास्त्र विदुषी को भी आमंत्रित कर युवा शक्ति और छात्र छात्राओं को ब्रम्हानत्व और संस्कार संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए,
बैठक में शामिल कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम आयोजित किए जाने का संकल्प लिया उक्त जानकारी राजेश कुमार झा ब्राह्मण एकत्रीकरण समूह
कोल्हान ने दी है