झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बिहार तीरंदाजी संघ के पूर्व सचिव डी के सरकार का निधन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

बिहार तीरंदाजी संघ के पूर्व सचिव डी के सरकार का निधन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

बिहार तीरंदाजी संघ के पूर्व सचिव डी के सरकार का आज उनके आवास में निधन हो गया. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त किया है.
रांचीः बिहार तीरंदाजी संघ के पूर्व सेक्रेट्री जन्मदाता डी के सरकार का निधन हो गया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर डी के सरकार की पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘मेरे प्रिय श्री डी के सरकार (हाबुल दादा) जी के निधन का दुःखद समाचार मिला. भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे. ॐ शांति’.