झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भोजपुरी फिल्म-‘मैं हूँ मजनू तेरा’ की शूटिंग कंप्लीट

हिन्द म्यूजिक की नवीनतम प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म-‘मैं हूँ मजनू तेरा’ की शूटिंग पैच वर्क के साथ नालंदा(बिहार) के विभिन्न लोकेशनों पे कंप्लीट हो गई। भोजपुरी फिल्म दर्शकों के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म की कथावस्तु में रोमांस,एक्शन,कॉमेडी व ट्रेजडी का समावेश किया गया है।भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता शमीम खान इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका अदा कर रहे हैं। इस फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार हैं- अंजली सिंह, विमल पाण्डेय, निशा उपाध्याय, गुंजन सिंह, खुशी, निकिता, अर्चना सिंह, इन्द्रासन साहनी, शिवा शर्मा, अश्वनी चौबे, संजीव मिश्रा, श्रीराज पंडित, आशुतोष खरे, अयाज़ खान, पुष्कर सिंह, एस पी सिंह और संजय पांडे आदि। गीतकार सुमित चंद्रवंशी और अज़ाद सिंह द्वारा इस फिल्म के लिए लिखे गीतों को अपने मधुर संगीत से संगीतकार द्वय अमन श्लोक, शिशिर पाण्डेय और मधुकर आनंद ने सजाया है। निर्माता द्वय शम्भू जी पाण्डेय और उदय सिंह की फिल्म- ‘मै हूँ मजनू तेरा’ एक्शन से भरपूर भोजपुरी फिल्म है। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक रुस्तम अली चिश्ती के निर्देशन में बनी इस भोजपुरी फिल्म के डी ओ पी विजय महाजन और मेकअप मैन सुधीर भाटिया हैं। यह फिल्म बहुत जल्द ही सिने दर्शकों तक पहुंचने वाली है।