झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय बैठक आयोजित

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय बैठक आयोजित

जमशेदपुर: साकची धालभूम क्लब में आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय बैठक सह कार्यसमिति की शुरुआत हुई। पहले दिन प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की आवश्यक बैठक किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु की अध्यक्षता में हुई।
16 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से कार्यसमिति की बैठक की आरंभ होगी, जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर ,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विधुत वरण महतो किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ ठाकुर राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव उपस्थित होंगे।
इस कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला अध्यक्ष,जिला महामंत्री,जिला प्रभारी,जिला कार्यक्रम प्रभारी भाग लेंगे। इस आयोजन को सफलीभूत करने में मुख्य रूप से राज कुमार सिंह, दीपेंद्र सिंह, विजय तिवारी, शंभू चौधरी ,सुरेंद्र सहाय विक्रांत, उपाध्याय अर्जुन सिंह,मुचीराम बाउरी दीपु शर्मा सुरेंद्र पांडे नीतीश कुमार,रितेश जैन समेत कई किसान मोर्चा के कार्यकर्ता लगे हुए हैं।