झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

भाजपा सीतारामडेरा मंडल के द्वारा भालूबासा आशीष किशोर संघ में आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक देश की आज़ादी के सूत्रधार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, रमेश नाग, अनिल शर्मा, बबलू खालको,   रंजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, मृत्युंजय यादव, रमेश विश्वकर्मा, महावीर सिंह एवं मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।