झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा ने किया डॉ स्तुति केडिया का सम्मान कांग्रेस नेत्री रेणु आहूजा हुई भाजपा में शामिल

भाजपा ने किया डॉ स्तुति केडिया का सम्मान
कांग्रेस नेत्री रेणु आहूजा हुई भाजपा में शामिल

जमशेदपुर-19 मार्च।आज भाजपा महिला मोर्चा जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष सोनू तिलावत के नेतृत्व के अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के प्रथम चरण में कोरोना काल में आम जनता को अपनीं सेवाएं देने वाली शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ स्तुति केडिया का सम्मान किया गया।कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कांग्रेस की नेता रेणु आहूजा अपनें समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुई।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा की प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा,भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी,मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने माला पहनाकर उन्हें दल में शामिल करवाया।कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रीता मिश्र ने कहा कि महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ रही है।कोई भी क्षेत्र अधूरा नहीं है।महिला अब अबला नहीं अपितु सबला बन कर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रहीं है।और देश की प्रगति में अपना योगदान निभा रहीं है।अनिल मोदी ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के साथ राजनीति में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता स्वागत योग्य है।महिलाएं अपनी घर गृहस्थी की जिम्मेदारियों के निर्वाहन के साथ साथ राजनीतिक गतिविधियों में भी भाग ले रहीं है।महिलाओं की सक्रियता से संगठन को रचनात्मक बल मिला है।ज्योति अधिकारी नें कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक मंडल में महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है।तथा समाज मे उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जा रहा है।कार्यक्रम में सम्मानित हुई डॉ स्तुति केडिया नें अपनें सम्मान के प्रति धन्यवाद देते हुए कहा कि वह आगे भी पूरी ईमानदारी के साथ अपनें कार्यों को अंजाम देकर समाज में अपनीं सकारात्मक भूमिका का निर्वाह करती रहेंगी।कार्यक्रम में स्वागत भाषण सोनू तिलावत नें दिया तथा विषय प्रवेश मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन ने दिया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हुई रेणु आहूजा नें कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ एक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलवीर कौर,अरविंदर कौर,रेणु झा,लक्ष्मी मिर्धा,सीमा जायसवाल,रीना चौधरी,शेखर शर्मा, गणेश रविदास, सुनील शर्मा, निकेश शर्मा, बलबीर कौर, पिंटू सैनी, चंद्रशेखर दास, आलोक वाजपेयी, सुंदर गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अरविंदर कौर, जगदीश लाल, सुनील साहू, संजीत पांडेय, अंकित सिंह, मन्नी सिंह, राजू अहूजा, पवन सिंह, अविनाश तिवारी, सौरभ गुप्ता, सौरभ कुमार, प्रफुल सिंह, संतु सिंह, कन्हैया सिंह, राजा सिंह, सन्नी सिंह, रॉकी मिश्रा, विनीत कुमार, सोनू दास, कुणाल सिंह, दीपक कुमार, नीलिमा शर्मा, प्रीति, लक्ष्मी, सरिता देवी, रजनी नायडू, सुनीता मोहन, बुची देवी, वीनू सेट्ठी, रीता देवी, सुनीता पांडेय, रेणु सिंह, बेबी कुमारी, मुस्कान कुमारी, नीलम तिवारी, उषा शर्मा आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।