झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा में शामिल होने के बाद रांची लौटी सीता सोरेन, दुमका लोकसभा सीट से भाजपा ने बनाया है उम्मीदवार

भाजपा में शामिल होने के बाद रांची लौटी सीता सोरेन, दुमका लोकसभा सीट से भाजपा ने बनाया है उम्मीदवार

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी भाभी और झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन आज दिल्ली से पहली बार रांची पहुंची पिछले दिनों सीता सोरेन ने सोरेन परिवार और झामुमो पार्टी में बगावत करते हुए पार्टी और विधायक के पद से इस्तीफा दिया था भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है।
सीता सोरेन का रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने दुमका लोकसभा सीटों से पूर्व घोषित प्रत्याशी सुनील सोरेन जो वर्तमान सांसद है, उनका टिकट काटते हुए सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया है।