झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नु भुमिज की अध्यक्षता में मंडल की बैठक संपन्न हुई

भाजमो सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नु भुमिज की अध्यक्षता में मंडल की बैठक संपन्न हुई. आगामी 6 मार्च को भाजमो के पश्चिमी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन पर जुटेंगे सैकड़ो कार्यकर्ता.

 

आगामी छह मार्च को आहुत भाजमो पश्चिम विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के निमित्त
भाजमो सोनारी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष चुन्नु भुमिज की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित हुए. बैठक में सुबोध श्रीवास्तव ने मंडल कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विशेष निर्देश दिए. सोनारी क्षेत्र के हर मोहल्ले से सामान्य विचारधारा के समाजीक कार्यकर्ता एवं सरयू राय के समर्थकों को कार्यक्रम में सम्मलित कराने एवं युवाओं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों की अधिकांश संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कराने की बात कही. सुबोध श्रीवास्तव ने बताया की पश्चिम के सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है और सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी उपस्थिती दर्ज कराएंगे. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, सोनारी मंडल महामंत्री सतल कुल्लड़, मकुटो राजू गोप, बबलू सरदार, संजय भोर, तापस बाउरी, संजय बाउरी, किमु गौरई, बिनोद प्रसाद, विजय सिंह, नागी सरदार, अतुल सिंह, लालू कुमार आदि लोग उपस्थित थे.