झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो ने जमशेदपुर शहर में नागरिक सुविधा से संबंधित कार्यों में गुणवत्ता और तेजी लाने, विभिन्न लंबित विकास परियोजनाओं को शीघ्र प्रारंभ करने सहित अन्य विषयों को लेकर जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से मुलकात की

भाजमो ने जमशेदपुर शहर में नागरिक सुविधा से संबंधित कार्यों में गुणवत्ता और तेजी लाने, विभिन्न लंबित विकास परियोजनाओं को शीघ्र प्रारंभ करने सहित अन्य विषयों को लेकर जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से मुलकात की. कार्यों के शीघ्र निष्पादन के लिए दिया अल्टिमेटम.

भाजमो जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से मिलकर जमशेदपुर शहर की नागरिक सुविधाओं में गुणात्मक सुधार लाने और सभी लंबित विकास परियोजनाओं को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए एक मांग पत्र सौंपा.

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित जन-समस्याएँ शामिल हैं

1. नगर विकास विभाग से निविदा हो जाने के पश्चात भी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन लंबित है। इसका शीघ्र क्रियान्वयन किया जाय।
2. क्षेत्र के समस्त खराब चापाकलों का मरम्मतीकरण करवाया जाय.

3. क्षेत्र के खराब सभी स्ट्रीट लाइट का मरम्मतीकरण करवाया जाय।
4. 4000 स्ट्रीट लाइटों का अधिष्ठापन की प्रक्रिया अविलंब प्रारंभ किया जाय।
5. क्षेत्र में स्थित विभिन्न नाला-नालियों की सफाई नियमित नहीं  है, इसकी नियमित सफाई करवाने की व्यवस्था की जाय।
6. नाली के किनारे जमा किये गए कचरों का उठाव नहीं हो पाता है जो पुनः उसी नाली पर चला जाता है।
7. घर-घर कचरा उठाव प्रक्रिया नियमित नहीं है।
8. कई स्थलों पर कचरों का ढेर लगा रहता है जिसका उठाव समय पर नहीं होने के कारण कचरा आसपास फैल जाता है।
9. क्षेत्र में नियमित फोगिंग करवाने की व्यवस्था की जाय।
10. क्षेत्र के सभी सार्वजनिक शौचालयों एवं मुत्रालयों की स्थिति जर्जर है, इसका अविलंब मरम्मती करवाया जाय तथा नियमित सफाई की व्यवस्था की जाय।
11. नदी किनारे बसे बस्तियों की साफ सफई की नियमित व्यवस्था की जाय।
12. सफाई कर्मचारियों की संख्या एवं उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए क्षेत्रवार सफाई की व्यवस्था की निगरानी की जाय साथ ही इससे संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेवारी तय की जाय.

भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की उपर्युक्त जनसमस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं होने के कारण जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है. यदि उपर्युक्त समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के अंदर नहीं किया जाता है तो भारतीय जनतंत्र मोर्चा आंदोलन को बाध्य होगा और इसकी जिम्मेदारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की होगी.

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने भाजमो प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया वे बताए गए सभी समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान करने के लिए सार्थक पहल करेंगे.

इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, चंद्रशेखर राव, मंजु सिंह, अमित शर्मा, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह , विजय नारायण सिंह, कैलाश झा, बिनोद यादव, शंकर कर्मकार, दुर्गा राव, तिलेश्वर प्रजापति, चार्ली लैजरस, बबलू झा, अमन सिंह, गणेश चंद्र सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.