झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारियों ने जेएन टाटा की जयंती के अवसर पर बिस्टुपुर स्थित जेएन टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारियों ने जेएन टाटा की जयंती के अवसर पर बिस्टुपुर स्थित जेएन टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारियों ने टाटा स्टील के संस्थापक श्रद्धेय जमशेदजी नसरवानजी टाटा के 183 वीं जयंती के उपलक्ष्य में बिस्टुपुर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की. भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की श्रद्धेय जेएन टाटा वैसा शिल्पकार हैं जिन्होंने इस्पात नगरी जमशेदपुर को गढ़ने का कार्य किया है. उनके दूरदर्शी सोच और प्रबल इच्छाशक्ति का ही परिणाम है की आज विश्व की सबसे बड़े उद्योगों में शुमार टाटा स्टील जमशेदपुर में स्थापित है और आज लाखों की संख्या में श्रमिक इस उद्योग के माध्यम से अपना जीवनयापन करते हैं. जमशेदपुर शहर को बसाने में जो योगदान जेएन टाटा ने दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. जेएन टाटा की जयंती के अवसर पर आज उन्हें हम नमन करते हैं और यह प्रतिज्ञा लेते हैं कि जमशेदपुर को बेहतर शहर बनाने के लिए अपनी भुमिका निभाएंगे. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, उपाध्यक्ष दुर्गा राव, मंत्री राजेश कुमार झा, साकची प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.