झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बीबीए व बीसीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 से : कोल्हान विश्वविद्यालय

जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय ने बीबीए व बीसीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। ये परीक्षाएं 28 नवंबर से प्रारंभ होगी तथा चार दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होगी। विस्तृत कार्यक्रम कोल्हान विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यूजी ओल्ड कोर्स का फार्म फिलअप छह से

जासं, जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय ने यूजी पार्ट टू तथा पार्ट थर्ड ओल्ड कोर्स की परीक्षाओं के संचालन के लिए फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। इन परीक्षाओं के फार्म भरने का कार्य छह नवंबर से नौ नवंबर तक आनलाइन होगा। विस्तृत जानकारी कोल्हान विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।