झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने के लिए इक्कीस मार्च से जमशेदपुर से दिल्ली संसद भवन तक पदयात्रा कर  प्रधानमंत्री से गुहार लगाएंगे 

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने के लिए इक्कीस मार्च से जमशेदपुर से दिल्ली संसद भवन तक पदयात्रा कर  प्रधानमंत्री से गुहार लगाएंगे

आज  बागबेड़ा महानगर विकास समिति एवं संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष व संरक्षक सुबोध झा एवं संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष छोटे राय मुर्मू के नेतृत्व में उपायुक्त  के अनुपस्थिति में एडीएम नंदकिशोर लाल को  प्रधानमंत्री एवं  राज्यपाल  के नाम अलग-अलग मांग पत्र सौंपा गया जमशेदपुर के सांसद  विद्युत वरण महतो  को भी मांग पत्र सौंपा गया।बागबेडा महानगर विकास समिति एवं संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष व संरक्षक जल आंदोलनकारी सुबोध झा ने कहा कि 2005 से क्रमबद्ध बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर 399 बार घेराव प्रदर्शन भूख हड़ताल आमरण अनशन लोक सभा का बहिष्कार विधानसभा का बहिष्कार छह बार विधानसभा घेराव दो बार राजभवन का घेराव एवं 2012 में जमशेदपुर से रांची तक पदयात्रा कर 153 किलोमीटर चलकर विधानसभा का घेराव के बाद वर्ल्ड बैंक केंद्र सरकार राज्य सरकार एवं जनता की भागीदारी से बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना स्वीकृत हुई और 237 करोड़ रुपया ग्रामीण जलापूर्ति योजना को उतारने के लिए सरकार ने  पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास  के समय 2015 में शिलान्यास कर दो हजार अट्ठारह तक घर-घर पाइप लाइन के माध्यम से पानी देने का वादा किया। आज 2022 हो गया और बूंद बूंद  पानी के लिए बागबेड़ा के 425000 जनता तरस रही है। सुबोध झा ने कहा कि अब जमशेदपुर से दिल्ली राज भवन का घेराव पदयात्रा कर किया जाएगा जिसकी विधिवत घोषणा 21 मार्च से की गई है 21 मार्च से पदयात्रा कर रांची के राज भवन पर आंदोलनकारियों का प्रदर्शन होगा 28 मार्च को  राज्यपाल  को मांग पत्र सौंपा जाएगा झारखंड के  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन  को मांग पत्र सौंपा जाएगा और फिर दिल्ली के लिए आंदोलनकारी निकल पड़ेंगे और 73 दिन तक पदयात्रा के बाद दिल्ली संसद भवन का घेराव कर  प्रधानमंत्री  नरेंद्र भाई मोदी  से ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने के लिए गुहार लगाएंगे सांसद  बिद्युत बरन महतो  ने आंदोलनकारियों का भरपूर सहयोग और आंदोलन में साथ रहने का वादा किया है और बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना किसी भी कीमत पर घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आज के इस कार्यक्रम में आंदोलनकारी सुबोध झा के साथ छोट राय मुर्मू संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष कृष्णा चंद पात्रो, प्रभा हांसदा, ऋतु सिंह बागबेड़ा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा की अध्यक्षा, रुपेश शर्मा मिशन मोदी अगेन पीएम के मंडल अध्यक्ष, सपन कुमार दास, संतोष जायसवाल पंचायत प्रतिनिधि प्रभा हादसा, दिनेश वाकडे, सोनी देवी, वर्षा शर्मा , चन्द्रकान्ता देवी, सुनीता देवी , सन्तोष शर्मा, कमला शर्मा एवं अन्य कई लोग शामिल थे।