झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए बनाए गए बड़ौदा घाट में 22 पाया में से 11 पाया का निर्माण किया गया है।जिसमें से एक पाया नदी में गिरा हुआ है, और ग्रामीणों ने बताया कि दो पाया कभी भी गिर सकती है:सुबोध झा

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए बनाए गए बड़ौदा घाट में 22 पाया में से 11 पाया का निर्माण किया गया है।जिसमें से एक पाया नदी में गिरा हुआ है, और ग्रामीणों ने बताया कि दो पाया कभी भी गिर सकती है:सुबोध झा

जमशेदपुर:बागबेडा महानगर विकास समिति एवं संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के संरक्षक सह अध्यक्ष ग्रामीण जलापूर्ति योजना के आंदोलनकारी सुबोध झा के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने बागबेड़ा के बड़ौदा घाट में बनाए गए पाए का निरीक्षण करते हुए। भाजपा नेता सुबोध झा ने कहा कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना धरातल पर अभी उतरी भी नहीं है। और योजना ध्वस्त होने लगी है। सुबोध झा ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता शिशिर सोरेन को इसकी जानकारी भी दी है अधीक्षक अभियंता शिशिर सोरेन ने कहा एक-से दो दिन में मैं बड़ौदा घाट में जो बनाए गए पाए हैं ।उसका निरीक्षण करूंगा क्योंकि उसी के ऊपर से पाइप लाइन को गुजारना है। अगर पाया सही सलामत नहीं होंगे तो नए टेंडर किए गए हैं सभी कार्यों को सही रूप से पूर्ण कराया जाएगा। आंदोलनकारी सुबोध झा ने कहा योजना का शुभारंभ होने पर सभी आंदोलनकारी सभी जनता जनार्दन इसका स्वयं निरीक्षण करें सही रूप से कार्य हो इसके लिए सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अच्छे तरीके से काम करवा कर इस योजना का लाभ आम जनता को उपलब्ध कराएं और आप सभी जनता इसका लाभ लें।
आज के इस निरीक्षण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जल आंदोलनकारी सुबोध झा के साथ आंदोलनकारी छोटे राय मुर्मू, कृष्णा चंद्र पात्रो, ऋतु सिंह, प्रभा हांसदा, सपन कुमार दास, डॉ संदीप कुमार, अमीना खातून, सावित्री कुमारी श्वेता कुमारी, विमल कुमार, विश्वजीत पात्रो आदित्य कुमार झा, मनोज कुमार सिंह राकेश कुमार एवं अन्य कई लोग शामिल थे।