झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस सह राष्ट्रीय त्योहार दो अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष मे आज दो अक्टूबर को केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति के तत्वाधान एवं अध्यक्ष शिवपूजन सिंह के कुशल नेतृत्व में समिति के उत्साहित पदाधिकारियों अधिकारियों और सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में परंपरा के अनुरूप सादगी पूर्ण माहौल में समारोह पूर्वक महात्मा गांधी के 152 वीं और पूर्व और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के 118 वीं जन्म जयंती का कार्यक्रम जमशेदपुर के साकची स्थित गांधी घाट परिसर में आयोजित किया गया

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस सह राष्ट्रीय त्योहार दो अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष मे आज दो अक्टूबर को केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति के तत्वाधान एवं अध्यक्ष शिवपूजन सिंह के कुशल नेतृत्व में समिति के उत्साहित पदाधिकारियों अधिकारियों और सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में परंपरा के अनुरूप सादगी पूर्ण माहौल में समारोह पूर्वक महात्मा गांधी के 152 वीं और पूर्व और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के 118 वीं जन्म जयंती का कार्यक्रम जमशेदपुर के साकची स्थित गांधी घाट परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राम धुन के साथ हुआ इसके उपरांत समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के द्वारा दोनों ही महान विभूतियों के चित्रों के समक्ष विधिवत दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात बारी- बारी से उपस्थित गांधीवादी विचारधारा के मेहमानों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके उपरांत समिति के विद्वत जनों के एवं गांधीवादी विचारधारा के वक्ताओं के द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवनी उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में उनके सिद्धांतों को दिखाए गए और उनके मार्गों पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया गया एवं उनके सिद्धांतों कोआत्मसात करने की बात कही । देश के बदलते परिवेश में गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों की नितांत आवश्यकता है तभी हमारा देश सही मायने में विश्व गुरु बन सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, उपाध्यक्ष – हरकिशन चावला, उदय कुमार दुबे, शंभू मुखी डूंगरी, मिथिलेश श्रीवास्तव मसूद खान जमुना तिवारी ‘हर्षित’, जमुना तिवारी ‘व्यथित’, राम दरस चौधरी , उदय साहू, वीरेंद्र तिवारी, विशंभर शर्मा , जे एन अग्रवाल , रामायण सिंह , एस के शर्मा समिति के सदस्यगण और पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी अधिकारी का विशेष सहयोग रहा।