झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की जिला कमेटी गठन अध्यक्ष बने धर्मवीर सिंह तो प्रधान सचिव बने आशिस नामता

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की जिला कमेटी गठन अध्यक्ष बने धर्मवीर सिंह तो प्रधान सचिव बने आशिस नामता

लौह नगरी में श्रमिकों के साथ ज्यादा अन्याय हो रहा है इसके लिए संघ आवश्यक कदम उठाते हुए मजदूरों के अधिकार के लिए संघर्ष करें -सहिस

मजदूरों के नाम पर यूनियन बना लोग करते है मजदूरों का शोषण उचित कारवाई के लिए आजसू के सहयोगी इकाई हो मजबूत -कन्हैया सिंह

कोई भी श्रमिक अपने अधिकार से वंचित ना रहे इसके लिए दृढ़ संकल्पित है – धर्मवीर सिंह

जमशेदपुर- आज आजसू पार्टी जिला श्रमिक संघ की बैठक हुई जिसमें श्रमिक संघ की जिला इकाई का गठन किया गया जो इस प्रकार है
अध्यक्ष – धर्मवीर सिंह
प्रधान सचिव – अशिस नामता
उपाध्यक्ष – विश्वनाथ प्रसाद, संजीव सिन्हा
संगठन सचिव – रंजन कुमार सिंह
सचिव – संतोष कुमार, मुरारी सिन्हा, विवेक साह,कमलेश कुमार दास, रामप्रित कुमार, संजय सिंह, जगन प्रजापति
कोषाध्यक्ष – हरेंद्र कुमार
सोशल मीडिया प्रभारी – मुकेश कुमार सिंह
सभी नवमनोनित सदस्यों को पार्टी के केंद्रीयप्रधान महासचिव सह राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने बधाई और शुभकामनाएं देकर राज्य हित और श्रमिक के हित में सदैव कार्य करने की सलाह दी साथ ही अपना भी सहयोग देने का आश्वस्त कर क्षेत्र के जनसमस्याओं के साथ उसके निदान हेतु कार्य करने की बात कही उक्त अवसर पर बतौर अतिथि पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ,संजय मालाकार,कृतिवास मंडल,वीरेन स्वर्णकार आदि अन्य कई लोग मौजूद थे