झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आत्मा कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू:कौशल कुमार

आत्मा कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू:कौशल कुमार

जमशेदपुर:आत्मा कर्मियों का अनिश्चित कालीन राज्यव्यापी हड़ताल आज से शुरू काला बिल्ला लगाकर किया विरोध
पिछले छह महीने से वेतन बकाया और समायोजन करने के मांग को लेकर आज जमशेदपुर आत्मा कर्मियों ने अपने विभिन्न मांगो को लेकर जिला कृषि कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लगाकर शांति तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।
आत्मा कर्मिक संघ के पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष कौशल कुमार और सचिव प्रवीर कुमार ने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा वहीं इस प्रदर्शन में लेखापाल, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, सहित तमाम आत्मा कर्मी उपस्थित हैं।
इस मौके पर चेताली दत्ता, प्रतिमा बानरा नीलम जोंको, अनीता कुमारी, सालगे सोरेन, लक्ष्मी सोरेन, शशि कला महतो, प्रतिमा महतो, रसोराज महतो, अर्जुन सोरेन, ब्रजेश कुमार, राजू सरदार, फुल्केशर महतो, तरुण महतो, दिलेश्वर महतो, सुशील कुमार महतो, जितेंद्र नाथ रूही दास, बासुदेव महतो, हिरन्मय महतो, धर्मेंद्र नाथ महतो, निर्मल कुमार महतो,रसोराज महतो, बोधादित्य हांसदा आदि अन्य कई लोग शामिल थे