झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आम आदमी पार्टी की महानगर टीम ने कुल्फी बेचने वाले ग्वाला बस्ती निवासी सिकंदर सिंह के लिए उचित कार्यवाही और आर्थिक मदद के लिए उपायुक्त सिंहभूम पूर्वी से गुहार लगाई

जमशेदपुर- आज आम आदमी पार्टी की महानगर टीम ने कुल्फी बेचने वाले ग्वाला बस्ती निवासी सिकंदर सिंह के लिए उचित कार्यवाही और आर्थिक मदद के लिए उपायुक्त सिंहभूम पूर्वी से गुहार लगाई

आप को बता दे की सिकंदर सिंह ग्वाला बस्ती निवासी अपना जीवन यापन कुल्फी बेच कर करते हैं आंख में एक मामूली सी समस्या को लेकर साकची आई हॉस्पिटल में दिखाने गए थे और डॉ अरुण पांडे की गलत इलाज के कारण इन्हें 7 महीना पहले अपनी एक आंख गवानी पड़ी
महानगर की टीम इसे गंभीरता से लेते हुए आज उपायुक्त को ज्ञापन देकर यह मांग करती है की सिकंदर सिंह इस समस्या पर उचित कार्यवाही करे और इन्हें आर्थिक मदद किया जाए।
इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और सिकंदर सिंह मौजूद थे।