झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आम आदमी पार्टी की महानगर टीम के द्वारा आम जन सभा का पांचवा चरण गोलमुरी एबीएम कॉलेज के पास पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ

आज  आम आदमी पार्टी की महानगर टीम के द्वारा आम जन सभा का पांचवा चरण गोलमुरी एबीएम कॉलेज के पास पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

यह आम जन सभा का मुख्य उद्देश्य बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जनता के साथ सीधे संवाद था।

एडीएम कॉलेज के पास के मार्केट और टिनप्लेट से आने जाने वाले लोगों ने अपनी सहभागिता दिखाई जनता के बीच मौजूदा सरकार के प्रति नाराजगी साफ देखी गई । सभी ने मौजूदा सरकार की आलोचना की और आने वाला समय में आम आदमी पार्टी को एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रही है।

इस सभा के दौरान 8 नये लोगो ने आम आदमी पार्टी  का दामन थामा।

इस मौके पर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सक्रिय कार्यकर्ता मणि यादव मनीष कुमार और बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद थे।