झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कर्नाटक के ऐतिहासिक कांग्रेस विजय पर सभी कांग्रेसी जनों को बधाई प्रेषित किया है

कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कर्नाटक के ऐतिहासिक कांग्रेस विजय पर सभी कांग्रेसी जनों को बधाई प्रेषित किया है अंबुज कुमार ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत राहुल गांधी  के नेतृत्व में संपन्न भारत जोड़ो यात्रा का सुखद प्रतिफल है

कर्नाटक की ऐतिहासिक जीत सांप्रदायिक शक्तियों के घमंड को चूर चूर करने वाला साबित होगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से देश में सरकार बनाएगी।

इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय कांग्रेस  नेता  राहुल गांधी , राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे,  सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी,  झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार, समेत कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं का है  कर्नाटक की जनता ने मोदी सरकार के बड़ बोलेपन को आईना दिखाया है!