झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आजादनगर में गलत तरीके से पेवर ब्लॉक बिछाने को लेकर बस्ती वासियों ने किया ठेकेदार के खिलाफ भाजपाइयों से शिकायत

आजादनगर में गलत तरीके से पेवर ब्लॉक बिछाने को लेकर बस्ती वासियों ने किया ठेकेदार के खिलाफ भाजपाइयों से शिकायत

जवाहरनगर रोड नंबर दस में सांसद विद्युत वरण महतो और मंत्री बन्ना गुप्ता के सौजन्य से मानगो नगर निगम क्षेत्र में बन रहे सड़क निर्माण में गड़बड़ी को स्थानीय लोगों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद निसार अहमद तथा भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन को बताया जब भाजपाइयों ने रोड को देखा तो पाया कि मात्र दो दिन हुए पेवर ब्लॉक के बिछाये हुए और जहाँ तहाँ से पेवर ब्लॉक धंसने लगा है। मोहम्मद निसार अहमद ने रोड का निरीक्षण कर लोगों की समस्याओं को सुना और देखा। तत्पश्चात दूरभाष पर इंजीनियर से बात कर गड़बड़ी को सुधारने का चेतावनी दिया।