झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गोहला की आग पीड़ित परिवार का हाल जानने पहुंचे कुणाल षाड़ंगी तत्काल राहत हेतु दिया चावल एवं किया आर्थिक सहयोग

गोहला की आग पीड़ित परिवार का हाल जानने पहुंचे कुणाल षाड़ंगी तत्काल राहत हेतु दिया चावल एवं किया आर्थिक सहयोग

मुसाबनी मंडल अंतर्गत गोहला पंचायत के देवली गांव निवासी खुदीराम पाल के घर में आज सुबह तड़के लगभग दस बजे अचानक आग लग गई थी। सूचना प्राप्त होते ही भाजपाइयों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया था लेकिन घर के अंदर रखा हुआ खाद्य सामग्री, चावल, कपड़े, रुपए एवं जरुरी कागजात जल गए थे।
यह जानकारी कुणाल षाड़ंगी को मिलते ही मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर के साथ पीड़ित परिवार का हाल जानने उनके घर पहुंचे एवं तत्काल राहत हेतु चावल एवं आर्थिक सहायता देकर मदद किया। उन्होंने आगे भी पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की समस्या होने पर मदद करने का आश्वासन दिया।
इस पुनीत कार्य के लिए मौके पर मंडल महामंत्री बिरमान लामा एवं बिष्णु रजक, सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप पाल, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष बिजु मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष काॅलेन राॅबर्ट, विनय कुमार भकत, कादेश्वर गिरी, निर्मल पाल आदि मौजूद थे।