झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह पर झारखंड में आयोजित दूसरी पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उपायुक्त रामगढ़ कल करेंगे उदघाटन

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह पर झारखंड में आयोजित दूसरी पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उपायुक्त रामगढ़ कल करेंगे उदघाटन

स्वतंत्रता के पचहत्तर वर्ष का समारोह पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। पचहत्तर सप्ताह तक चलने वाले इस भव्य देशव्यापी महोत्सव की शुरुआत बारह मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की याद में निकाली गई पदयात्रा को हरी झंडी दिखा कर किया गया।

इस कड़ी में पहली प्रदर्शनी खूंटी जिले में लगाने के बाद, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रीजनल आउटरीच ब्यूरो, रांची द्वारा रामगढ़ जिला प्रशासन के सहयोग से झारखंड राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों के विवरण सहित दूसरी चित्र प्रदर्शनी 24 मार्च से 28 मार्च 2021 तक रामगढ़ कॉलेज परिसर में लगाई जा रही है।

कल से शुरू इस प्रदर्शनी का उदघाटन उपायुक्त संदीप सिंह द्वारा कल शाम किया जाएगा। प्रदर्शनी में विभाग के सांस्कृतिक दलों द्वारा गीत एवं नाट्य प्रस्तुति भी दी जाएगी।

झारखंड के साथ साथ देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी रैलियां, प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रदर्शनी में जहां एक तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर उनकी जीवन से जुड़ी घटनाओं पर चित्र पट्टिका लगाई जाएंगी, वही राज्य के वीर सपूतों जैसे धरती आबा बिरसा मुंडा , गया मुंडा, सिदो-कान्हू, शेख भिखारी आदि से जुड़ी घटनाओं को भी इस चित्र प्रदर्शनी में दर्शाया जाएगा।