झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, बर्मामाइंस में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, बर्मामाइंस में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुरुष एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि आज भारत पंडित जी के अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलते हुए आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने ईस्टप्लांट बस्ती स्थित सूर्य मंदिर घाट के विकास भवन में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जी एकात्म मानववाद के समर्थक एवं गरीबों के सच्चे शुभचिंतक थे। गरीबों के लिए उनके हृदय में अमृत भरा था। वे देश के अंतिम व्यक्ति की उन्नति में भारत की उन्नति देखते थे। प्रारंभ से भारत उनके सिद्धांतों पर चलता तो भारत की गिनती एक विकसित देश में होती। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने की दिशा में देश को आगे बढ़ा रहे हैं।
दीनदयाल जयंती समारोह के उत्तरार्द्ध में श्री दास ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 93वां एपिसोड सुना। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ के इस एपिसोड को श्री दास ने पिछले सभी एपिसोडों की तरह देश एवं समाज के हित में तथा जीवन जगत को प्रेरित करने वाला बताया। इस अवसर पर श्री दास के साथ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बर्मामाइंस क्षेत्र के बूथ नंबर 239, 240 और 241 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी ‘मन की बात’ का श्रवण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल जयंती: भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धा के साथ मनाया। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके अंत्योदय को सपने के साकार करने का संकल्प लिया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।
इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, भवन प्रभारी कुलवंत सिंह बंटी, जिला महामंत्री राकेश सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, मनु शाही, सतवीर सिंह सूमो, सूरज सिंह, चंदन उपाध्याय, मीना देवी, महेंद्र यादव, मधु तांती, मिंटू मिश्रा, सौरव, संतोष ठाकुर, सोनू साहू, लखवीर सिंह, प्रदीप मिश्रा एवं संजीव कुमार पांडेय और अन्य कई लोग उपस्थित थे।