झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो बिरसा नगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव ने विद्युत विभाग के एस.डी.ओ से मिलकर क्षेत्र की समस्या से कराया अवगत

भाजमो बिरसा नगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव ने विद्युत विभाग के एस.डी.ओ से मिलकर क्षेत्र की समस्या से कराया अवगत

जमशेदपुर-आज विधायक सरयू राय के दिशा निर्देश पर बिरसानगर मंडल अंतर्गत जोन नं पांच में जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पानी,बिजली सोलर लाइट, रोड,नाली एवं अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में लोगों के बीच जाकर उनके समस्याओं से अवगत हुए | स्थानीय लोगों ने बहुत सारी समस्याओं को हमलोगों के समक्ष रखा | जहां हमारे जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित थे लोगों की समस्याएं सुन जिला अध्यक्ष ने यह अस्वस्थ कराया कि उनके समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा
मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव,बिरसानगर मंडल अध्यक्ष – एम चंद्रशेखर राव, एस टी मोर्चा के जिला अध्यक्ष – प्रकाश कोया, जिला मंत्री – विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष – धर्मेंद्र प्रसाद, सोलर लाइट प्रतिनिधि – पी विजय राव, मंडल उपाध्यक्ष – जय प्रकाश सिंह, नंदिता गगराई , युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष – अमित राम , जितेंद्र कुमार,शंकर कर्मकार, अजय रजक, डब्लू,विनय कुमार,अच्छय लाल, एस एन मिश्रा, नवीन कुमार, सुमित कुमार, सुनील कुमार, राम चरण मुखी, श्रीनिवास, सिद्धू, अकाश गोप, बबलू यादव एवं अन्य साथीगण उपस्थित थे।
बिरसानगर मंडल अंतर्गत जोन नंबर 5 स्थित विद्युत विभाग के एसडीओ के कार्यालय मे बिरसानगर मंडल अंतर्गत जोन नंबर पांच स्थित विद्युत विभाग के एसडीओ के कार्यालय में बिरसा नगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव ने सहायक विद्युत अभियंता राम बहादुर महतो से मिलकर विद्युत विभाग के कई समस्याओं को अवगत कराया इस क्रम में मीटर रीडिंग के बिल में गड़बड़ी, कई जगह LT केबल तार एक खंभा से दूसरे खंभा नीचे तक लटका हुआ, कई जगह नया पुल के साथ LT cable को जोड़ना ट्रांसफार्मर संबंधित के अलावा अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया एसडीओ ने आश्वासन दिया कि मैं जल्द से जल्द इन सब समस्याओं का निदान करने का प्रयास करूंगा