झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

किसान विरोधी झारखंड सरकार के विरोध में जिला भाजपा का धरना प्रदर्शन करते हुए

किसान विरोधी झारखंड सरकार के विरोध में जिला भाजपा का धरना प्रदर्शन करते हुए

जमशेदपुर-आज भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के आहवान पर जमशेदपुर महानगर जिला कार्यसमिति के सदस्य सुबोध झा झारखंड सरकार के विरोध में अपने घर पर धरना प्रदर्शन पूरे परिवार के साथ किया भाजपा नेता सुबोध झा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा झारखंड में किसानों को जो लाभ उपलब्ध कराया गया है झारखंड सरकार के द्वारा किसानों को यह लाभ उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है नवंबर में दिए गए फंड को भी किसानों को उपलब्ध नहीं कराया गया इसी कार्यों को लेकर पूरे झारखंड प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और हम किसानों को लाभ दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं धरना प्रदर्शन में जिला भाजपा नेता सुबोध झा के साथ धरना पर बैठे रंजन श्रीवास्तव कार्तिक कुमार सनी कुमार आलोक कुमार मिश्रा एवं अन्य बच्चे शामिल हैं