झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

1932 का खतियान के विरोध में न्यायालय की शरण में जाएंगे :सुनील गुप्ता

1932 का खतियान के विरोध में न्यायालय की शरण में जाएंगे :सुनील गुप्ता

बागबेडा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने 1932 का खतियान के फैसले का पुरजोर विरोध करते हुए न्यायालय की शरण में जाने की बात कही हैं वहीं दूसरी तरफ ओबीसी को 14% आरक्षण को बढ़ाकर 27% आरक्षण देने का स्वागत भी किया है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने आगे कहा कि किसी भी व्यक्ति का नाम 1932 के सर्वे खतियान में दर्ज नहीं है, जबकि वे पूरी जिंदगी अपना यहां पर गुजार दिए है। उसके बाद भी वैसे व्यक्तियों को झारखंड का दर्जा नहीं मिलना एवं स्थानीयता नहीं कहलाना बिल्कुल गलत होगा जिसका संवैधानिक तरीके से विरोध किया जाएगा। इसके तहत सर्वप्रथम जिला उपायुक्त, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री को मांग पत्र सौंप कर इसमें सुधार करने की मांग करेंगे। अन्यथा सड़क पर उतरने के बाद अंतिम चरण में न्यायालय की शरण में जाने पर मजबूर हो जाएंगे।