झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

वरिष्ठ फोटोग्राफर कोरील राजेश कुमार सम्मानित

वरिष्ठ फोटोग्राफर कोरील राजेश कुमार सम्मानित

सहारा स्टार होटल (मुम्बई) में आयोजित इंटरनेशनल जीनियस आइकन अचीवर्स अवार्ड्स समारोह में मुख्य अतिथि श्री रामदास अठावले (केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता राज्य मंत्री) ने अभिनेता प्रेम चोपड़ा साहब, प्रख्यात फिल्म व्यक्तित्व मुकेश ऋषि, शीला शर्मा, मशहूर सिंगर नक्काश अजीज, यश वडाली, मराठी फिल्म अभिनेता विजय पाटकर, दीपाली सैय्यद, फिल्म निर्माता राकेश सभरवाल, और बिग बॉस फेम पूजा मिश्रा की उपस्थिति में बॉलीवुड के वरिष्ठ फोटोग्राफर कोरील राजेश कुमार को प्रशस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया। कोरील राजेश कुमार मीडिया के साथ साथ केवल एक अच्छे फोटोग्राफर ही नही एक अच्छे कैमरामैन भी जो हिन्दी व भोजपुरी फिल्मों की सिनेमेटोग्राफी भी कर रहे हैं। साथ ही साथ साऊथ की फिल्में भी कर कर रहे हैं। इस अवार्ड समारोह में राज्यमंत्री श्री रामदास अठावले ने मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा को लाईफ टाइम अचीर्वस एर्वाड देकर सम्मानित किया।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय