झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता महिला तीरंदाजों और कोच को भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मानित

विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता महिला तीरंदाजों और कोच को भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मानित

हाल ही में पेरिस में संपन्न आर्चरी विश्वकप में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मेक्सिको को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। इस ऐतिहासिक जीत से जमशेदपुर गदगद है। विश्वकप विजेता तीनों ही महिला आर्चर और कोच जमशेदपुर के टाटा आर्चरी सेंटर से जुड़ी हैं। गृहनगर वापसी के बाद से लगातार स्वर्णपरी कोमोलिका बारी, अंकिता भकत सहित कोच पूर्णिमा महतो का विभिन्न संस्थाओं द्वारा अभिनंदन का सिलसिला अनावरत जारी है। शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा संगठन की महिला मोर्चा कमिटी ने पार्टी कार्यालय में स्वर्ण विजेता महिला आर्चरों का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान भारतीय विश्वकप टीम की कोच सहित पूर्वी सिंहभूम आर्चरी संघ के अध्यक्ष का भी भाजपा महिला मोर्चा में अभिनंदन किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी ने किया। इस दरम्यान सम्मानित होने वालों में पूर्णिमा महतो(कोच), दिनेश कुमार (अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम आर्चरी संघ सह प्रदेश उपाध्यक्ष), कोमोलिका बारी(स्वर्ण विजेता) और अंकिता भगत(स्वर्ण विजेता) शामिल रहें। भाजपा महिला मोर्चा जिला कमिटी ने प्रतीकचिन्ह, अंगवस्त्र और पुष्प भेंटकर महिला तीरंदाजों का सम्मान किया। वहीं तीरंदाजों के पीछे द्रोणाचार्य की भूमिका में उल्लेखनीय योगदान निभाने वाली कोच पूर्णिमा महतो और जिला आर्चरी संघ के प्रति भी भाजपा महिला मोर्चा ने कृतज्ञता प्रकट किया। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा की प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा सहित वरीय महिला नेत्री राजपति देवी, नीलू मछुआ, पुष्पा तिर्की, जिला अध्यक्ष ज्योती अधिकारी, महामंत्री नीलू झा और रश्मि भारद्वाज, लक्ष्मी मिर्धा, रीना चौधरी, शुक्ला हलधर, रानी ठाकुर, मौसमी सिंह, सरस्वती लोधी, मधु तांती सहित अन्य भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थीं