झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गुरदीप सिंह सलूजा को गुरू गोबिन्द सिंह स्टडी सर्कल का जमशेदपुर प्रभारी बनाया गया

गुरदीप सिंह सलूजा को गुरू गोबिन्द सिंह स्टडी सर्कल का जमशेदपुर प्रभारी बनाया गया
सन् 1972 से पुरे विश्व में सिख धर्म के प्रचार प्रसार में जुटी संस्था गुरू गोबिन्द सिंह स्टडी सर्कल जिसकी मुख्य शाखा लुधियाना(पंजाब)में है झारखंड में अपना विस्तार करते हुये जमशेदपुर निवासी स. गुरदीप सिंह सलूजा को जमशेदपुर शहर में सिख धर्म के प्रचार और सिखों के देश के प्रति सेवाओं के बारे में जानकारी देने के लिये जिम्मेदारी सौपी है!
गुरू गोबन्द सिंह स्टडी सर्कल देश विदेश में जरूरतमंद लोगों की सहायता बड़े पैमाने पर करती है उसी को देखते हुये स.गुरदीप सलूजा नें संस्था से संपर्क किया और झारखंड प्रदेश में भी सेवायें देने का आग्रह किया और बताते हुये बहुत खुशी हो रही है कि अब अपना झारखंड प्रदेश भी स्टडी सर्कल से जुड़ गया है और आने वाले समय में बहुत जल्द ही पुरे झारखंड में संस्था द्वारा चल रहीं जरूरतमंदो के लिये सेवायें शुरू हो जायेगीं!