झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

विशाल पात्रो को सांसद निधि द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से रांची रिम्स उचित इलाज के लिए भेजा गया

जमशेदपुर- विशाल पात्रो परसुडीह गोबरा टोला निवासी का अपेंडिक्स का ऑपरेशन के बाद घाव पक जाने से पेट में काफी दर्द एवं परेशानी थी।इसके कारण वह 30 अगस्त से एमजीएम अस्पताल में भर्ती थे। एमजीएम अस्पताल में इलाज संभव नही होने के कारण वे परेशान थे। यह बात जमशेदपुर के पत्रकार कवि कुमार के संज्ञान में आया। उन्होंने और कई एक पत्रकारों ने जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो से संपर्क किया और उसे रांची रिम्स में भर्ती कराने का आग्रह किया। जमशेदपुर सांसद बिद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार से संपर्क किया और उन्हें समुचित व्यवस्था कर रिम्स भेजने को कहा।सभी के प्रयास से विशाल पात्रो को सांसद निधि द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से रांची रिम्स उचित इलाज के लिए भेजा गया।