विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार आईआईटी से की है सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई
मुम्बई:टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाले मामले में मुंबई पुलिस ने शख्स को खोज निकाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें आरोपी का नाम रामनागेश अलिबथिनी है और मुंबई पुलिस ने उसे हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।
रामनागेश अलिबथिनी 23 वर्ष का है, उसे मुंबई की साइबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें पाकिस्तान से मैच हारने के बाद विराट कोहली को कई धमकियां मिली, उसके साथ ही इस शख्स ने विराट कोहली को उनकी बेटी के रेप की धमकी दी थी।
रामनागेश पहले फ़ूड डिलीवरी एप के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता था। बता दें आरोपी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, उसने आईआईटी हैदराबाद से बीटेक किया है।
सम्बंधित समाचार
उर्विता संस्था का सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
स्वर्णरेखा तट पर स्थित गांधी घाट में दो दिवसीय पतंजलि समेकित रोग उपचार शिविर का आयोजन
रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकसित होने से यात्रियों में भारी उत्साह: राजेश शुक्ल