झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

विधायक सरयू राय की पार्टी भाजमी के बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष और टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी सदस्य नागेंद्र सिंह पर फायरिंग

विधायक सरयू राय की पार्टी भाजमी के बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष और टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी सदस्य नागेंद्र सिंह पर फायरिंग

जमशेदपुर: पूरा प्रशासन जहा दुर्गापूजा विसर्जन में जुटा है तो दूसरी तरफ विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा (बीजेएमओ) के बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष और टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी सदस्य नागेंद्र सिंह पर हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है। बीजेपी नेता रामबाबू तिवारी और अन्य कार्यकर्ताओं पर नागेंद्र सिंह पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
नागेंद्र सिंह टाटा वर्कर्स यूनियन के आरएमएम विभाग के एक समिति सदस्य भी हैं। उन्होंने बताया कि लॉंग टॉम बस्ती विवाद के बाद भजमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जेल भेज दिया। पूर्व में सभी को जमानत पर बाहर निकाला गया था। इस मामले को लेकर भोला सिंह ने गुरुवार को उन्हें फोन किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। भोला सिंह ने उसे बताया कि ऐसा करके वह रामबाबू तिवारी से दुश्मनी कर रहा है जिसके बाद यह घटना घटित हुई। इधर घटना की सूचना पाकर पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय भी पहुंचे और घटना की निंदा की।