झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

विधायक ने झारखंड का नाम रोशन करने वाली बेटी को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, वहीं समर्पण फाउंडेशन ने झारखंड की बेटी का बढ़ाया मान दिया ढेर सारी शुभकामनाएं

विधायक ने झारखंड का नाम रोशन करने वाली बेटी को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, वहीं समर्पण फाउंडेशन ने झारखंड की बेटी का बढ़ाया मान दिया ढेर सारी शुभकामनाएं।

जमशेदपुर- लौहनगरी जमशेदपुर के ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा पत्रकार अभिजीत अधरजी की बेटी श्रेया अधरजी ने वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन के द्वारा आयोजित वोमेन्स स्पोर्ट्स मॉडल प्रतियोगिता में दो वार नेशनल और स्टेट प्रतियोगिता में झारखंड का नाम रोशन किया है। जमशेदपुर में झारखंड की बेटी का लोगों ने जमकर सराहना किया आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने सोनारी स्थित आदर्श नगर सातवां फेज नार्थ के रहने वाली पत्रकार अभिजीत अधरजी की बेटी श्रेया अधरजी को शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वही सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन ने छवि विश्वकर्मा और सुनील गुप्ता के नेतृत्व में पत्रकार की बेटी श्रेया अधरजी की जमकर सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने एक शील्ड, अंग वस्त्र और फूलों का गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि झारखंड की बेटी श्रेया अधरजी ने दो बार नेशनल प्रतियोगिता में राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया राज्य के ऐसे प्रतिभागियों से काफी गर्व महसूस होता है। पत्रकार अभिजीत आधरजी की बेटी ने काफी मेहनत कर आज मुकाम तक पहुंची है। इकलौते बेटी श्रेया ने दो बार नेशनल में पांचवा स्थान प्राप्त की। ऐसे खिलाड़ियों के मनोबल ऊंचा करने के लिए उनके आवास में सम्मानित करने आए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड का नाम रोशन करने वाले बेहतर खिलाड़ियों को सीधे नौकरी देने का काम कर रहे हैं। झारखंड में खेल के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि झारखंड की बेटी श्रेया अधरजी का मेहनत और लगन का परिणाम है कि वे एक बार स्टेट और दो बार नेशनल प्रतियोगिता में शामिल हुई है विधायक ने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। विधायक ने श्रेया अधरजी को आगे और बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन के छवि विश्वकर्मा ने बताया कि फाउंडेशन युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करते आ रही है। संस्था के द्वारा शहर के सभी क्षेत्र में सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया जाता है। जरूरतमंद लोगों की सेवा की जाती है। वैसे आज एक पत्रकार की बेटी श्रेया अधरजी ने दो बार नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड का नाम रोशन किया है। झारखंड की बेटी को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था के द्वारा उन्हें सम्मानित करने आए हैं। वहीं संस्था के सुनील गुप्ता ने बताया अभी के समय बेटी और बेटा कोई फर्क नहीं है। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए संस्था के द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा। ताकि ऐसे खिलाड़ियों का मनोबल और ऊंचा हो सके। इसी उद्देश्य के साथ संस्था के सदस्यों द्वारा झारखंड की बेटी श्रेया अधरजी के आवास में पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया गया। ताकि वे आगे और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड और देश का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी,जयदीप महतो,समर्पण फाउंडेशन संस्था के सचिव बिभूति जेना, छबि विश्वकर्मा,मनीषा कुमार,प्रीति,मुन्ना शर्मा,आदर्श तिवारी,श्रवण पाण्डेय, बागबेड़ा पंचायत सचिव सुनील गुप्ता आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे