झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

विधायक मंगल कालिंदी ने किया जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

विधायक मंगल कालिंदी ने किया जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

जमशेदपुर:झारखंड सरकार द्वारा वितरण किए जा रहे कंबल के तहत आज जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के परसुडीह हलुदबनी पंचायत और दक्षिण गदडा के टुपूडांग में विधायक मंगल कालिंदी ने जरूरतमंद लोगों के बीच में कंबल वितरण किए कंबल पाने वालों के चेहरों पर मुस्कान आई, बोले अब सर्दी से राहत मिलेगी। जरूरतमंदों ने कंबल लेने के बाद विधायक को धन्यवाद और आर्शीवाद दिया।
विधायक ने कहा की गरीब किसी भी जात अथवा संप्रदाय के हों झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार हर समय उनके दुःख में सहभागी बनने के लिए प्रयत्नशील रहती है ! हेमन्त सरकार द्वारा जुगसलाई विधानसभा को जितने कंबल प्राप्त हुआ था, सभी को प्राथमिकता के आधार पर वितरण कराया जा रहा है.
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड सचिव मिथुन चक्रवर्ती ,पंचायत के मुखिया भीम सेन भूमिज,युवा नेता पलटन मुर्मू, बिशवजीत भगत,बिरजू पात्रों,ग्राम प्रधान अजित भूमिज,पंचायत समिति सदस्य पूर्णिमा हेंब्रम, लिली मुर्मू,मीणा गोप, सोंबारी पूर्ति, पंचायत समिति सदस्य,वार्ड सदस्य सहित काफी ग्रामीण उपस्थित हुए।