झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी रोड नंबर 04 बागबेड़ा (माई दरबार) के अध्यक्ष बनें अनिल सिंह नई कमिटी का विस्तार जल्द

श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी रोड नंबर 04 बागबेड़ा (माई दरबार) के अध्यक्ष बनें अनिल सिंह नई कमिटी का विस्तार जल्द

जमशेदपुर- बागबेड़ा के रोड नंबर चार स्थित माई दरबार पूजा मैदान में रविवार को दुर्गापूजा आयोजन के संदर्भ में महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई। श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी रोड नंबर चार (माई दरबार) के लाईसेंसी पवन ओझा के आहवान पर बागबेड़ा कॉलोनी के सैकड़ों माई भक्तों का जुटान हुआ जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित युवाओं एवं बुजुर्ग लोग मौजूद रहें। बैठक का मुख्य उद्देश्य वहाँ पूजा आयोजन को लेकर एक समूह द्वारा की जा रही गुटबाजी तथा इससे आम जनमानस के मध्य उत्पन्न हो रहे दुष्प्रचारों पर विराम लगाने का प्रयास तथा नई कमिटी के गठन के संदर्भ में जनमत संग्रहित करना था। बैठक में सर्वसम्मति से लाईसेंसी पवन ओझा के देखरेख में पूजा आयोजित करने का निर्णय हुआ तथा पुरानी कमिटी को तत्काल प्रभाव से भंग करने की औपचारिकता की गई। इस दौरान विधिवत सर्वसम्मति से कॉलोनी के अनिल सिंह को श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी, रोड नंबर 04, बागबेड़ा (माई दरबार) का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक के प्रस्तावों पर स्थानीय लगभग 167 लोगों ने हस्ताक्षर किया है। नवनियुक्त श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि इस बार दुर्गापूजा पूरे हर्षोल्लास एवं भव्य तरीका से मनाई जायेगी। प्रयास रहेगा की कॉलोनी के अधिकांश लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाये। अध्यक्ष अनिल सिंह ने आगे बताया की दुर्गापूजा पंडाल के निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के कारीगरों को निर्माण कार्य सौंपी गई है। पंडाल जमशेदपुर सहित कोल्हान में आकर्षक का केंद्र रहेगा। अंत में श्री सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर कमिटी विस्तार कर दी जाएगी। विदित हो कि इसके पूर्व शनिवार शाम को पूरे बागबेड़ा कॉलोनी में टेंपो द्वारा माईकिंग से इस बैठक की सूचना बागबेड़ा कॉलोनी वासियों तक पहुंचाई गई थी। सूचना के आधार पर एकत्रित जनसमूह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नये अध्यक्ष के चयन सहित विभिन्न प्रस्तावों पर मुहर लगा।