झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

व्हाट्सएप प्रेमी’ से शादी करने घर पहुंची लड़की , लेकिन प्रेमी के बड़े भाई से शादी रचाने की जिद…

कानपुर:एक लड़की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए 300 किमी का सफर तय करके उसके घर पहुंच गई, लेकिन जब वहां जाकर उसने देखा तो पैरों तले उसकी जमीन खिसक गई।

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का है। यहां रहने वाले अमित को शाहजहांपुर की एक लड़की से प्यार हो गया। दोनों व्हाट्सएप के जरिए नजदीक आए थे। लड़की अपने प्रेमी से मिलने अचानक उसके घर कानपुर पहुंच गई। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि उसका प्रेमी उससे 5 साल छोटा है। वह अभी नाबालिग है।

इस तरह शादी का सपना लेकर पहुंची लड़की के सारे अरमान टूट गए, लेकिन इस कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब लड़की अपने व्हाट्सएप प्रेमी को छोड़कर उसके बड़े भाई से शादी करने पर अड़ गई। लड़की मुस्लिम बताई जा रही है, जो कि एलएलबी की पढ़ाई कर रही है, जबकि लड़का हिंदू धर्म से है।

घर से परेशान थी लड़की

पूछताछ में पता चला कि शाहजहांपुर की रहने वाली लड़की के पिता इंजीनियर हैं। लड़की ने बताया कि उनके पिता ने मां की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी। उसकी सौतेली मां उसे बहुत परेशान करती है। इस बीच उसकी बातचीत व्हाट्सएप पर कानपुर के परौली गांव न‍िवासी अमित से हुई।

पांच साल छोटा निकला प्रेमी

दोनों को एक-दूसरे से बात करना अच्छा लगता था। धीरे-धीरे मामला प्यार तक पहुंच गया और लड़की शादी के लिए बिना बताए उसके घर पहुंच गई। अब वह उस घर में लौटकर नहीं जाना चाहती है। लड़की की उम्र 24 साल है और अमित उससे पांच साल छोटा है। लड़की को जब पता चला कि घर में अमित से बड़ा भी एक भाई है और उसकी शादी नहीं हुई है तो वह उससे फेरे लेने को तैयार हो गई। इतना ही नहीं उसने कहा कि वह हिंदू धर्म अपनाने को भी तैयार है।

शादी को लेकर नहीं हुई थी कोई बात

फिलहाल लड़की अब अमित के घरवालों के लिए सिरदर्द बन गई है। वह अपने घर लौटकर नहीं जाना चाहती और लड़के के घर के बाहर ही बैठ गई है। अमित ने बताया कि लड़की ने चैट के दौरान अपना नाम भी गलत बताया था और हमारे बीच शादी को लेकर कोई बात नहीं हुई थी।