झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पहले पैर तोड़ा, बाद में कन्या दान किया

अनंतपुर : पामिडी मंडल के पी कोंडापुरम गांव में शादी की अजब रस्म निभाई गई। खटिया पर ही दूल्हे ने दुल्हन के गले में मंगलसूत्र बांधा। जीवनभर साथ निभाने की एक-दूसरे ने कसम खाई। दुल्हन के माता-पिता ने पलंग पर बैठे दूल्हे के पैर धोये और कन्यादान किया।

बताया गया कि पी कोंडापुरम में रहनेवाले जगदीश के घर के सामने श्रीलक्ष्मी नाम की लड़की रहती है। दोनों की नजरें एक-दूसरे मिली। दोनों मन ही मन में प्यार करने लगे। उन्होंने शादी करने लेने की सोची और परिवार के सदस्यों को जानकारी दी। इस पर लड़केवाले तो राजी हो गए लेकिन लड़कीवालों ने शादी से इनकार कर दिया।

कुछ दिनों बाद लड़कीवालों ने अन्य एक रिश्ता ढूंढना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर लड़के ने लड़की की शादी रोकने की कोशिश की। गुस्साए लड़कीवालों ने उसकी पिटाई कर दी। उस हमला किया। इस घटना में उसका पैर टूट गया और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। अगले दिन मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया।

मामले के पुलिस थाना पहुंचते ही गांव के बड़े-बुजुर्गों ने बीच-बचाव किया। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। आखिरकार बड़े-बुजुर्गों की कोशिश रंग लाई। पहले ना करने वाले लड़कीवालों ने जगदीश और श्रीलक्ष्मी की शादी को हरी झंडी दिखा दी।

लड़कीवालों ने इलाज प्राप्त कर रहे जगदीश के पैर धोये और बेटी का कन्यादान किया। दोनों परिवारों में हर्ष की लहर दौड गई। लड़का-लड़की के प्यार की जीत हुई।