झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

वंचित वर्ग के बुलंद स्वर थें पासवान : कुणाल

केंद्रीय मंत्री रामविलास के देहावसान पर शोक व्यक्त करते हुए झारखंड प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि यह खबर हृदय को भेदने वाली है। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अवसान है। वे भारतीय राजनीति वंचित वर्ग के बुलंद स्वर थें। उनका आकस्मिक निधन स्तब्धकारी है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें।

देश ने अभिवंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध नेता को खोया : दिनेश कुमार

केंद्रीय मंत्री सह लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के देवलोकगमन के दुःखद समाचार पर संवेदना प्रकट करते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि स्तब्धकारी सूचना से मन व्यथित है। वे गरीब, अभिवंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करने वाले जननेता थें। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवगंत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं उनके स्नेहीजनों और समर्थकों के साथ है।

झारखण्ड पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास: केंद्रीय मंत्री और जननेता रामविलास पासवान के निधन से मर्माहत हूँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को यह पीड़ा सहने की शक्ति दे।
रामविलास पासवान ने हमेशा वंचितों-पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ी। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। उनके निधन से भारतीय राजनीतिक में जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।
रामविलास पासवान का झारखंड से विशेष लगाव था। झारखंड में हमारी सरकार के दौरान केंद्र में उन्होंने अपने मंत्रालय की हर योजना का लाभ झारखंड को उपलब्ध कराने में व्यक्तिगत रूचि दिखाई। कोरोना काल में रामविलास ने “देश में कोई गरीब भूखा नहीं सोए” इस संवेदना के साथ कार्य किया।उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।