झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है उनके निधन को इसे देश के राजनीतिक जगत की एक बड़ी क्षति बताया है।
श्री शुक्ल जो झारखंड स्टेट बार कौंसिल के भी वाईस चेयरमैन है ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने सपा की स्थापना की उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी महता बराबर बनी रही ,उन्होंने सदैव लोंगो की सेवा तन्मयता से किया।
श्री शुक्ल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया है और परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। श्री शुक्ल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से मोबाइल पर बात की और उनके पिता के निधन पर शोक जताया।