झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में छठ पर्व 2022 को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई

उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में छठ पर्व 2022 को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई
जमशेदपुर- उपायुक्त द्वारा छठ घाटों की व्यवस्था एवं त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए छठ पर्व के अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु अस्सी दंडाधिकारी, पन्द्रह जोनल दंडाधिकारी , सोलह सुपर जोनल 138 पुलिस पदाधिकारी, तेरह सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
उपायुक्त ने छठ घाटों की पूरी साफ सफाई डस्टबिन की व्यवस्था के साथ शहरी निकाय के पदाधिकारियों को साफ सफाई के लिए ठेकेदारों से संपर्क कर दिन में दो बार उनसे साफ सफाई की जानकारी लेने को कहा साथ ही घाटों में ब्लीचिंग का छिड़काव करने एवं जहां पर आवश्यक हो वहां स्लैग गिराने हेतु ए.डी.एम.लॉ एंड आर्डर एवं एस.डी.एम. धालभूमगढ़ से संपर्क करने को कहा गया है
उपायुक्त ने पूरे छठ पर्व के दौरान ट्रैफिक को बेहतर तरीके से संधारण हेतु डीएसपी ट्रैफिक को समुचित व्यवस्था करने को कहा ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो साथ ही पार्किंग की सही व्यवस्था हो जिससे व्रतियों को ज्यादा चलना नहीं पड़े।
सभी घाटों से डेंजर जोन को चिन्हित करते हुए उसे बैलून से मार्किंग करने को कहा गया जो गोताखोरों की टीम है उसे लाइफ जैकेट एवं ट्यूब के साथ उनके नामों एवं मोबाइल नंबर के साथ विभिन्न घाटों में प्रतिनियुक्त करने को कहा गया उपायुक्त ने शहरी निकाय, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को छठ समिति के सदस्यों के साथ वार्ता कर घाटों में समुचित माइकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया
विद्युत कार्यपालक दंडाधिकारी, विद्युत मानगो, जमशेदपुर एवं घाटशिला को कहा गया कि 30.10 2022 की संध्या एवं 31.10. 2022 की प्रातः प्रातः अर्घ्य के समय पदाधिकारी प्रयास करेंगे कि लोड शेडिंग नहीं हो उन्होंने जुस्को को भी इस संबंध में निर्देशित किया।
उपायुक्त ने छठ समिति के सदस्यों के साथ थानावार वार्ता करने को कहा गया घाटों में पानी टैंकर की व्यवस्था करने को कहा गया घाटों में चेंजिंग रूम की व्यवस्था हो यह सुनिश्चित करेंगे। घाटों की समुचित व्यवस्था के लिए सिविल डिफेंस,एन.सी.सी. एवं छठ समितियों को भी शामिल करने को कहा गया
उपायुक्त ने समस्त जिले वासियों से अपील की है छठ महापर्व को सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने हेतु आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर सिटी एसपी के विजय शंकर , अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा , एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंद किशोर लाल ,ट्रैफिक डी.एस.पी. जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन , तीनों शहरी निकाय के पदाधिकारी जुस्को के प्रतिनिधि, प्रखंड एवं अंचल पदाधिकारी जमशेदपुर सदर,अंचलाधिकारी मानगो, सहायक अभियंता विद्युत मानगो जमशेदपुर, एवं घाटशिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
*=============================*