झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मणिपुर नरसंहार एवं माता बहनों के चीरहरण अत्याचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में सभी कांग्रेसजन को शामिल होना अनिवार्य – आनन्द बिहारी दुबे

मणिपुर नरसंहार एवं माता बहनों के चीरहरण अत्याचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में सभी कांग्रेसजन को शामिल होना अनिवार्य – आनन्द बिहारी दुबे

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आहवान पर मणिपुर नरसंहार एवं माता बहनों के चीरहरण अत्याचार के खिलाफ में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू जिला स्तरीय तैयारी समिति का आपात बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आयोजित की गई। जिसमें प्रस्ताव पारित किया गया कि विशाल धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन I.N.D.I.A. गठबंधन दल के संयुक्त तत्वावधान में एक ‌अगस्त मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सुबह 11:00 बजे से आयोजित की गई है। जिसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ता को शामिल होना अनिवार्य किया गया है।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्तागण हाथ में तख्ती, बैनर, झण्डा के साथ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लें।
I. N.D.I.A. गठबंधन दल के सदस्यों को भी धरना-प्रदर्शन में शामिल होने हेतू निमंत्रण करें।
तैयारी समिति के बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे
प्रदेश सचिव खगेन झचन्द्र महतो, ब्रजेन्द्र तिवारी, राज किशोर यादव, संजय सिंह आजाद, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी,रंजीत सिंह, सनातन भकत, रामलाल प्रसाद पासवान, अशोक सिंह, अंसार खान, हरेंद्र मिश्र, नलिनी सिन्हा अध्यक्ष महिला कांग्रेस, पप्पू शुक्ल, प्रमोद मिश्र, मुन्ना मिश्र, आशीष ठाकुर, अतुल गुप्ता, धर्मा राव, ज्योति मिश्र, रीता शर्मा, रानी राव, कमर रजा खान, कमलेश कुमार, अली रजा खान, बबन शुक्ल, कैलाश रजक, राजीव मिश्र,राजा ओझा, सत्येन्द्र कुमार शर्मा, शैलेंद्र सिंह, रंजीत झा, कुमार गौरव, सन्नी सिंह, धीरज कुमार सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।