झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

टुसू पर्व के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद विचार मंच सामाजिक संस्था के द्वारा परसुडीह कालिंदी बस्ती में लगभग 110 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया

जमशेदपुर-  आज  टुसू पर्व के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद विचार मंच सामाजिक संस्था के द्वारा परसुडीह कालिंदी बस्ती में लगभग 110 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता टुटूल कालिंदी ने किया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी विवेकानंद विचार मंच सामाजिक संस्था के संस्थापक अजीत कालिंदी  एवं समाजसेवी कृष्णा कालिंदी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए अजीत कालिंदी ने उपस्थित सभी लोगों को टुसू पर्व की बघाई दी तथा उनके सुख दुःख में हमेशा उपस्थित रहने का आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक कालिंदी श्री राम कालिंदी एवं झुन्टू कालिंदी सभी ग्रामीण वासी उपस्थित थे