झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सिंहभूम चैम्बर आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के विश्व स्तरीय व्यापार की ओर बढ़ते कदम एसोचैम के साथ मिलकर रमाडा में करेंगे कार्यक्रम

सिंहभूम चैम्बर आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के विश्व स्तरीय व्यापार की ओर बढ़ते कदम एसोचैम के साथ मिलकर रमाडा में करेंगे कार्यक्रम

जमशेदपुर- सिंहभूम चैम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री और एसोसिएटेड चैम्बर ऑफ काॅमर्स ;।ैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैै एसोचैम  के संयुक्त तत्वावधान में भारत और संयुक्त अरब अमीरात सरकार के शारजाह से आये प्रतिनिधिमंडल के साथ एकदिवसीय बी.टू.बी. मीटिंग का आयोजन होटल रमाडा, जमशेदपुर में  23 और 24 जनवरी 2023 को प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक किया जायेगा।  इस बैठक में सिंहभूम चैम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री भागीदार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।  यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दिया है

उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन हेतु एसोचैम के क्षेत्रीय निदेशक  सुभब्रत रथ के साथ चैम्बर के पदाधिकारियों की एक बैठक चैम्बर भवन में  13 जनवरी, 2023 को आयोजित हुई।  जिसमें चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेश धूत, दिलीप गोलेच्छा, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव पीयूष चैधरी, भरत मकानी एवं कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा मौजूद थे।  इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय व्यवसायों के लिये एक अवसर उपलब्ध कराना है और इसके जरिये अपनी नई ईकाईयों की स्थापना करना या कार्यालय खोलकर अन्य खाड़ी देशों के अलावा अफ्रीका, यूरोप आदि में प्रवेश हेतु द्वार खोलना है।

एसोसिएटेड चैम्बर ऑफ काॅमर्स देश के विकास के लिये आगे आकर कार्य करने हेतु तत्पर रहता है।  और सिंहभूम आफ चैम्बर आफ काॅमर्स एक कदम बढ़कर एसोसिएटेड चैम्बर के साथ मिलकर कोल्हान ही नहीं अब राष्ट्रीय लेवल औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास हेतु अपना दायित्व निभा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा।  इसके लिये सिंहभूम चैम्बर ऑफ अ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के सभी पदाधिकारियों ने अपने सभी इच्छुक सदस्यों से अपील किया है कि वे इस अवसर पर लाभ उठायें और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने व्यापार को आगे बढ़ायेें।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री अपने सभी सदस्यों को एक गूगल लिंक जारी करेगा और जो भी व्यापारी एवं उद्यमी इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेना चाहते हैं उन्हें इस गूगल लिंक के जरिये अपना निबंधन करते हुये बताना होगा कि वे 23 एवं 24 जनवरी में से किस दिन और किस समय उपस्थित होंगे और बी.टू.बी. मीटिंग का हिस्सा हो सकेंगे।  यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी।