झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

टिस्को मजदूर यूनियन, टाटा स्टील ग्रोथ शॉप पचास वर्ष पुरानी युनियन होने के उपलक्ष्य में एक चांदी का सिक्का एवं एक ट्रॉली बैग सदस्यों को उपहार स्वरूप दिया गया

टिस्को मजदूर यूनियन, टाटा स्टील ग्रोथ शॉप पचास वर्ष पुरानी युनियन हो गई है इस उपलक्ष में टिस्को मजदूर यूनियन की कार्यकारिणी समिति में निर्णय लिया गया कि सफलतापूर्वक पचास वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में अपने जेनरल मेंबरों को उपहार स्वरूप कुछ देना चाहिए इस उपलक्ष में टिस्को मजदूर यूनियन के कार्यकारिणी समिति ने एक चांदी का सिक्का एवं एक ट्रॉली बैग देने का निर्णय लिया ।
आज सुबह 10:30 बजे यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं कार्यकारिणी के सभी ऑफिस पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने विधिवत रूप से अपने जेनरल मेंबरों को गिफ्ट स्वरूप ट्रॉली बैग वितरित किया। इस उपलक्ष में यह पाया गया कि आम मजदूरों में खुशी की लहर है क्योंकि उपहार ऐसे समय में हुआ कि एक दिन के बाद दीपावली का महोत्सव भी है यूनियन के कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।