झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

तीरंदाजी में गोल्ड मैडल जीत कर झारखण्ड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नही : विजय गोंड़

तीरंदाजी में गोल्ड मैडल जीत कर झारखण्ड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नही : विजय गोंड़

पेरिस में हुए तीरंदाजी विश्व कप ने झारखण्ड की बेटियों ने गोल्ड मैडल जीत कर इतिहास रच दिया दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी, अंकिता भगत ने पूरे विश्व में अपने देश और राज्य का नाम रोशन किया , भाजपा नेता विजय गोंड़ के नेतृत्त्व ने भाजपा जमशेदपुर महानगर एसटी मोर्चा के पदाधिकारियों ने कोमोलिका बारी के बिरसानगर स्थित आवास पर जाकर अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया, भाजपा नेता विजय गोंड ने बताया कि यह हमारे जमशेदपुर शहर के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि अपने शहर की बेटी ने पूरे देश का नाम रौशन किया ,इस अवसर पर भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता काजु सांडिल, जमशेदपुर एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश बास्के, मोर्चा महामंत्री रमेश नाग, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चाँदमनी कुंकल, सदानंद महतो, अनुप टोप्पो, संतोष सांडिल, पुष्पा तिर्की, साकेत कुमार मौजूद थे