झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर भाजपा ने जताया शोक पूर्व सीएम रघुवर दास समेत कई नेताओं ने निधन को बताया अपूरणीय क्षति

टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर भाजपा ने जताया शोक पूर्व सीएम रघुवर दास समेत कई नेताओं ने निधन को बताया अपूरणीय क्षति

जमशेदपुर: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और सापूरजी पालोनजी ग्रुप के एमडी रहे साइरस मिस्त्री का आज सड़क हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र के पालघर में 54 साल के साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर भाजपा ने गहरा शोक जताया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने साइरस मिस्त्री के निधन को उधोग जगत के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि हमने एक युवा और नवीन सोच वाले कुशल उधमी को खो दिया। उनके निधन से भारतीय उधोग जगत ने अपना एक चमकता सितारे खो दिया। देश की आर्थिक प्रगति में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ। ईश्वर उनके परिवारजनों और मित्रों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि साइरस मिस्त्री के दुःखद मौत की खबर से मन व्यथित है। उनके निधन से उधोग एवं व्यापार जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। एक युवा, दूरदर्शी सोच वाले साइरस मिस्त्री न केवल एक सफल उधमी थे बल्कि उन्हें उघोग जगत के उज्ज्वल और भविष्यवादी व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता था। ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ।
वहीं भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी साइरस मिस्त्री के निधन पर गहरी शोक सवेंदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एक सज्जन और प्रभावशाली व्यक्तित्व का यूँ चले जाना अत्यंत दुःखद और स्तब्धकारी है। उनके असामयिक निधन न केवल राज मिस्त्री परिवार बल्कि सम्पूर्ण औद्योगिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है उन्होंने कहा कि उन्होंने वैश्विक कंस्ट्रक्शन दिग्गज शापूरजी पालोनजी को बनाने में बड़ी भूमिका निभाई और टाटा समहू का क्षमतापूर्वक नेतृत्व किया। उन्होंने उनके परिवार एवं शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।