झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की आम सभा टाटा मोटर्स कम्युनिकेशन हॉल में संपन्न हुई

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की आम सभा टाटा मोटर्स कम्युनिकेशन हॉल में संपन्न हुई

जमशेदपुर:- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की आम सभा आज  टाटा मोटर्स कम्युनिकेशन हॉल में संपन्न हुई। सभा में सबसे पहले सभा की अध्यक्षता के लिए संचालक द्वारा अध्यक्ष गुरमीत सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया और सदन की अनुमति से उन्हें सभा की अध्यक्षता दी गई। अपने अध्यक्षता को स्वीकार करते हुए गुरमीत सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति यह आम सभा हो रही है।
हम लोग यह प्रयास करते हैं कि जनवरी से फरवरी माह के बीच अपने आम सदस्यों के साथ बैठक संपन्न की जाए। उसी क्रम में आज यह आम सभा हो रही है। महामंत्री द्वारा पिछले वर्ष का लेखा-जोखा और नए प्रस्ताव आपके पास लाए जाएंगे।संचालन का कार्यभार अध्यक्ष  द्वारा प्रकाश विश्वकर्मा को दिया गया। महामंत्री आर के सिंह ने अपने संबोधन में सबसे पहले तमाम कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया कि उनकी उपस्थिति यह दर्शाती है कि उनका स्नेह और विश्वास इस यूनियन पर लगातार बढ़ता जा रहा है।
महामंत्री अपने संबोधन में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा को पेश किए और सदन से लेखा-जोखा पारित कराया। उसके बाद सोशल सिक्योरिटी स्कीम को लगातार जारी रखने का प्रस्ताव सदन के पास रखा और उसे पारित करवायें। नए सदस्यों के आवेदन को स्वीकार करने के लिए एवं नए सदस्य बनाने के लिए सदन से अनुमति ली गई एवं सदस्य बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। कर्मचारियों द्वारा दिए गए सलाह के आधार पर एक प्रस्ताव दिया गया कि जे एन टाटा  के जयंती के अवसर पर सभी कर्मचारी अपने घर पर संध्या 7:00 बजे एक दिया जलाएंगे और अपनी श्रद्धा जे एन टाटा  के प्रति व्यक्त करेंगे। जे एन टाटा  जमशेदपुर वासियों के लिए ईश्वर से कम नहीं। इस सामूहिक प्रयास से टेल्को कॉलोनी के साथ-साथ जहां भी टाटा मोटर्स के कर्मचारी हैं वहां भी 3 मार्च को दिवाली का माहौल दिखाई देगा। इस पर सभी कर्मचारियों ने हर्षित होकर तालियों से स्वागत किया एवं समर्थन दिया। महामंत्री ने कहा आप सब 3600 से अधिक कर्मचारी उपस्थित होकर हम सभी का मनोबल बढाये है। आपका साथ हमारी ताकत है।
हमलोग सही समय पर एक अच्छा वेतन समझौता करने का हम सब पूरा प्रयास करेंगे और आपकी एकता के दम पर सफल भी होंगे। अध्यक्ष  ने अपने संबोधन में कहा कि हमे भविष्य को देखते हुए कार्य करनी चाहिए उसी क्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कोरोना काल में भी सैकड़ों कर्मियों का स्थायीकरण और नए बच्चों को टी एम एस टी के रूप में बहाली और ट्रेनिंग कर चुके प्रशिक्षुओं को अस्थायी रूप में परिणित करने का कार्य यूनियन ने किया है। आने वाले समय में भी हम लोग रोजगार सृजन को प्रमुखता से ध्यान देंगे। आप सभी अपनी एकता बनाये रखें।
सलाहकार प्रवीण सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि जो व्यक्ति अपना दिनचर्या सही रखता है वह स्वस्थ रहता है और जो यूनियन अपने कर्तव्य को, अपने रूटीन को एवं अपने दायित्व को  सही रूप से सही समय पर निभाती है वहीं मजदूरों के हित में स्वस्थ वातावरण बना सकती है। इसीलिए जमशेदपुर में सही समय पर आमसभा, सही समय पर वेतन समझौता एवं सही समय पर बोनस कराने का सफलता हासिल की है। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन लगातार अपने मजदूरों के प्रति दायित्व को निभाते हुए सही समय पर सही कार्य करने का मिसाल कायम किया है और उसी क्रम में यह वेतन समझौता समय पर करने का प्रयास जारी है।
सलाहकार ने नवनियुक्त सभी कमेटी मेंबर पदाधिकारियों का परिचय सदन के समक्ष रखा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया और राष्ट्रगान के बाद आम सभा की समाप्ति की घोषणा की गई। बैठक समाप्त होने के बाद महामंत्री से महिला कर्मचारियों ने भेंट कर कई सुझाव विशेषकर महिलाओं के सुविधा के लिए दिया गया। महिलाओं ने कहा आप पर हम लोगों का विश्वास है और इस वेतन समझौता में महिलाओं के लिए कुछ अन्य सुविधा भी आप दिला पाएंगे ऐसा हम लोग आशा करते है। महामंत्री ने भी आस्वस्त किया कि आपके सुझावों पर यूनियन गंभीरता पुर्वक विचार करेगी