झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

स्वर्गीय प्रवीण सिंह के प्रथम जयंती के अवसर पर जयराम युथ स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान एम टाइप स्थित दुर्गापूजा मैदान में सर्वप्रथम ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने स्वर्गीय प्रवीण सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए

स्वर्गीय प्रवीण सिंह के प्रथम जयंती के अवसर पर जयराम युथ स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान एम टाइप स्थित दुर्गापूजा मैदान में सर्वप्रथम ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने स्वर्गीय प्रवीण सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए। तत्पश्चात प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के तत्वाधान संस्था के अध्यक्ष विनायक सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर के भगवती इनक्लेव स्थित सामुदायिक भवन सभागृह ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात उपस्थित सैकड़ों लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी किए।
इसके पूर्व जयंती सह श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने स्वर्गीय प्रवीण सिंह की जीवनी और उनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही, वहीं दूसरी तरफ संस्था के अध्यक्ष विनायक सिंह ने कहा कि स्वर्गीय प्रवीण सिंह की कमी भविष्य में कभी भी भरपाई नहीं की जा सकती है। इस दौरान स्वर्गीय प्रवीण सिंह के अधूरे सामाजिक कार्यों को पूरा करने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के अनुज नवीन सिंह, जय सिंह, अधिवक्ता राकेश शाही, डॉ मिथिलेश चौबे, राम प्रकाश, हरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, जगनारायण सिंह, उत्तम जैन, शशि मिश्रा,रवि प्रसाद, शंकर राय, हरिओम प्रसाद, महेंद्र यादव, स्वरूप सिंह, उमेश सिंह, संजय सिंह, देवेंद्र मोदी, मनोज वर्मा, राजेश तिवारी सहित शहर के गणमान्य लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।