झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

स्व पांडेय की कमी खलती रहेगी-अनिल मोदी

स्व पांडेय की कमी खलती रहेगी-अनिल मोदी।

जमशेदपुर–28 मार्च।भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने पूर्वी सिंहभूम ज़िला साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन के सचिव नर्मदेश्वर पांडेय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि स्व पांडेय एक साहित्यकार कलाप्रेमी,धार्मिक विचारों से ओत प्रोत सच्चे अर्थों में राष्ट्रवादी थे।उन्होंने अपना पूरा जीवन सकारात्मक कार्यों में लगाया।वे सदैव साहित्यकारों को प्रोत्साहित करते रहे।जीवन के अंतिम क्षणों में भी उनकी सक्रियता तुलसी भवन के लिए बराबर बनीं रही।उनकी कमी हमेशा शहर को खलती रहेगी।उन्होनें ईश्वर से प्रार्थना की की वे उन्हें अपनें श्री चरणों में स्थान दें।