झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सत्यम संजीवन संघ समिति का प्रतिनिधिमंडल मिला जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा

जमशेदपुर: सत्यम संजीवन संघ समिति का एक प्रतिनिधिमंडल समिति के अध्यक्ष कंचन सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार से मिलकर मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र में कहा गया है कि बस्ती विकास सामुदायिक भवन सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक संस्था को सौंपी जाए। बर्मामाइंस दास बस्ती, जेम्को लक्ष्मी बगान स्थित एवं बिरसा नगर एक बी बस्ती सामुदायिक भवन संस्था को सौंपे जाने पर स्थानीय महिलाओं को निःशुल्क सरकार की हर योजना से अवगत कराकर जागरूक की जाएगी। इसके अलावे महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने हेतु निशुल्क प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा इसके अलावा प्रौढ महिलाओं को निःशुल्क शिक्षा भी दिया जाएगा। साथ ही साथ सिलाई- कढ़ाई, मोमबत्ती बनाने, अगरबत्ती बनाने, फिनाइल बनाने जैसे कई स्वरोजगार का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संस्था की अध्यक्ष कंचन सिंह, आनंद, अशोक, अकाश रोहित आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे।